Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धरने पर बैठे युवाओं ने शहीद स्थल पर चलाया सफाई अभियान
  • देहरादून

धरने पर बैठे युवाओं ने शहीद स्थल पर चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

देहरादून। एक तरफ जहां पुलिस ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर धरने पर बैठे युवाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर युवाओं ने इसका जवाब गांधीगिरी से दिया। युवाओं ने शहीद स्थल के आसपास सफाई अभियान चलाया। वहीं कचहरी परिसर के बाहर भी युवा एकत्रित हैं और बैठे हुए हैं। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे युवाओं ने तीन मुख्य मांगें उठाई। उन्होंने पहली मांग उठाई कि बॉबी पंवार समेत सभी 13 बेरोजगार साथियों को रिहा किया जाए। दूसरा भर्ती घपलों की सीबीआई जांच कराई जाए। पहले जांच, फिर परीक्षा की तीसरा मांग उठाते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक परीक्षा स्थगित रखी जाए। धरना देने वालों में युवतियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे धरने पर डटे रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जन संगठनों से जुड़े लोग भी युवाओं के समर्थन में मौजूद रहे। सुबह से कचहरी परिसर में पुलिस का सख्त पहरा है। बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात है। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी मौके पर मौजूद हैं।

युवाओं को जल्द रिहा करने की मांग उठाई
देहरादून। डोईवाला विधानसभा के बालावाला में कांग्रेस के बैनरतले भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक भर्ती घोटाले युवाओं के साथ अन्याय हैं। भाजपा सरकार युवाओं के सपनों की हत्या कर रही है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उठाई। गिरफ्तार हुए युवाओं को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग उठाई। इस दौरान कविंदर इष्टवाल, आशीष खत्री, सागर बिष्ट, धनवीर सिंह राणा, बुधदेव सेमवाल, विपेन्द्र रावत, अंजलि चमोली, रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाठीचार्ज के बाद धरना दे रहे युवकों पर उत्तराखंड सरकार ने दर्ज किया केस
Next: बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, जेल भेजने और मुकदमों के खिलाफ उक्रांद ने जताया विरोध

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.