Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सड़कों के गड्ढा मुक्त नहीं होने पर सीएम धामी ने जताई कड़ी नाराजगी
  • पौड़ी

सड़कों के गड्ढा मुक्त नहीं होने पर सीएम धामी ने जताई कड़ी नाराजगी

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। सोमवार को पौड़ी में आयोजित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक सड़कों के गड्ढा मुक्त नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सीएम ने साफ कहा कि एक नहीं बल्कि तीन बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कहा गया लेकिन अभी भी इससे जुड़ी शिकायतें कम नहीं हुई है। सीएम ने एक फिर लोनिवि अफसरो को चेतावनी देते हुए कहा इस कार्य में अब लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि इसके लिए यदि बजट की जरूरत हो तो बजट दिया जाएगा। लेकिन काम समय से पूरा होना चाहिए।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सीएम ने पेयजल महकमे के अफसरों से कहा कि शिकायतें आ रही है कि केवल नल लगा दिया गया लेकिन उस पर पानी नहीं है। इसका दुष्प्रचार हो रहा है और सरकार की छवि धुमिल हो रही है। अफसरों ने कहा कि यह पहले फेस में काम हुआ है। दूसरे फेस की शुरूआत है, जिस पर सीएम ने कहा कि अफसरों को चाहिए वह लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी दे ताकि ऐसा दुष्प्रचार न हो। डीएम पौड़ी को भी ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया।
सीएम ने कमिश्नर गढ़वाल को भी विकास कार्यों की मॉनटरिंग के लिए कहा। पेयजल की समीक्षा करते हुए सीएम ने गर्मियों के मद्देनजर, पेयजल किल्लत वाले इलाकों के लिए अभी से प्लान तैयार करने को कहा। वन महकमे को कहा कि लोग मुआवजे के लिए चक्कर न काटे इस पर ध्यान दिया जाए। हैली सेवाओं पर चर्चा के दौरान कोटद्वार में सेवाओं के विस्तार के लिए कहा। बैठक में पूर्व विधायक मुकेश कोली ने सीता माता सर्किट योजना को शुरू करने की मांग रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठनों ने सीएम को बताई समस्याएं
Next: थराली में हुई वनाग्नि जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.