Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने किया छात्र-छात्राओं के साथ क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

सीएम धामी ने किया छात्र-छात्राओं के साथ क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
06 (2)

पौड़ी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एनसीसी कैडेट्स और मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ क्यों होता है गांव से पलायन विषय पर संवाद किया। सीएम ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया कि किन-किन योजनाओं से सरकार पलायन को रोकने का काम कर रही है। कहा कि योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि इनसे लाभ उठाया जा सके। सीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
पौड़ी विकास भवन में सोमवार को आयोजित संवाद में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पलायन एक चिंता का विषय है। गांवों का खाली होना प्रदेश के साथ ही देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। कहा कि सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर काम कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़ते हुए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मुहैया करा रही है, ताकि गांवों में लोग रह सके। बताया कोरोना काल में लाखों प्रवासी अपने गांव आए और सरकार की योजनाओं से जुडकर, कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया है। आज यही युवा, अन्य लोगों को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं।
धामी ने कहा कि आपसी समन्वय एवं सहभागिता से ही पलायन रुकेगा। कहा कि लोगों का रुझान होम स्टे की ओर बढ़ रहा है, इसलिए सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरित किया जा रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन गांव से पलायन रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। कहा कि स्वरोजगार बढ़ेगा तो पलायन रुकेगा और लोगों को आर्थिक फायदा भी होगा। सीएम ने कहा युवा वर्ग को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होना चाहिए। डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए।
सीएम ने कहा कि एनसीसी से हमें सेना के जैसा अनुशासन व साहस सीखने को मिलता है। एनसीसी हर मोर्चे पर तन- मन से खड़ी रहती है। जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का समय अमूल्य होता है। हमें अपने विद्यार्थी काल में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। सीएम ने छात्रों से कहा कि संकल्प लेकर आगे बढ़ा जाए तो सपने जरूर साकार होते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। पीएम के नेतृत्व में हमें जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। जी-20 देशों के साथ अन्य देश एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत आ रहे हैं। संवाद में प्रमोद सिंह, नैना कठैत व प्रियांशु ने पलायन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सीएम ने प्रमोद, प्रियांशु, विवेक को सम्मानित भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक चौधरी ने किया रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय की पैथेलॉजी में सीबीसी मशीन का शुभारंभ
Next: पलायन पर अंकुश लगाने की दिशा में काम रही है सरकार : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.