Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कब्जे के विवाद में मंगलौर में पुलिस ने लाठियां बरसाई
  • हरिद्वार

कब्जे के विवाद में मंगलौर में पुलिस ने लाठियां बरसाई

RNS INDIA NEWS 13/02/2023
rns featured image new

रुड़की।  सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। शहर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर सरकारी भूमि खाली पड़ी है। जिस पर पहले नगरपालिका का अधिकार था। बाद में सरकार के आदेश पर जमीन का स्वामित्व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को दे दिया गया। करोड़ों रुपये की इस भूमि पर भू माफिया की पहले से नजर है। इसके कुछ भाग पर पिछले दिनों कब्जा भी हो चुका था। जिस पर नगर पालिका ने आपत्ति दर्ज की गई थी। भूमि पर रविवार को एक बार फिर कब्जे का प्रयास किया गया। रविवार को मोहल्ला मलकपुरा निवासी कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की नियत से वहां जेसीबी से खुदाई करने लगे। सूचना पर मोहल्ला किला निवासी दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया। दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियमों का पालन नहीं करने पर एयर एशिया के खिलाफ कार्रवाई, डीजीसीए ने लगाया जुर्माना- ट्रेनिंग हेड की छुट्टी
Next: 25 हजार के इनामी भाजपा नेता की तलाश में मारे छापे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.