Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम की सख्ती से अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई
  • देहरादून

डीएम की सख्ती से अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम में गंगा के नजदीक नियम ताक पर रखकर पहले तो बहुमंजिला इमारत का निर्माण शुरू दिया गया। इस दौरान सरकारी जमीन कब्जा कर उस पर भी निर्माण कर दिया गया। क्षेत्र में दौरे पर पहुंचे डीएम की नजर बिल्डिंग पर पड़ी, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी तलब की। पता चला कि दो बार बिल्डिंग सील की जा चुकी है। मौके पर निर्माण कार्य चलता देख डीएम बिफर गए। उन्होंने सख्त लहजे में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर हरकत में आए अधिकारियों ने न सिर्फ बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई, बल्कि भवन स्वामी पर भी मुकदमा दर्ज करा दिया है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणझूला थाने के पास एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था। बगैर नक्शा पास कराए बन रही बिल्डिंग की शिकायत जिला विकास प्राधिकरण तक पहुंची। पहली सीलिंग साल 2022 में जुलाई की 30 तारीख को गई। दोबारा निर्माण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छह अगस्त को फिर से प्राधिकरण ने निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया। हाल ही में डीएम डा. आशीष चौहान क्षेत्र में निरीक्षण को पहुंचे, तो उन्होंने इमारत को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। डीएम को पता चला कि बिल्डिंग को दो बार सील किया जा चुका है। मौके पर काम चलता देख उन्हें और पड़ताल में यह भी जानकारी मिली कि निर्माणकर्ता ने सरकारी जमीन घेरी है। कार्रवाई के निर्देश जारी होते ही प्राधिकरण की टीम तत्काल हरकत में आई। सरकारी भूमि पर हुए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। अवर अभियंता मनमोहन सेमवाल ने शिकायत देकर लक्ष्मणझूला थाने में भवन स्वामी महंत हरिचरण दास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया। बताया कि बिल्डिंग को तीसरी बार सील किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर हुई गंगा आरती में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.