Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माहवारी को लेकर सोच संस्था ने एडम्स इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान और पैड किए वितरित
  • अल्मोड़ा

माहवारी को लेकर सोच संस्था ने एडम्स इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान और पैड किए वितरित

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-06 at 4.21.21 PM

अल्मोड़ा। पीरियड्स के विषय पर सोमवार को सोच संस्था ने एडम्स इंटर कालेज अल्मोड़ा के सभागार में माहवारी सम्बंधित जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। संस्था के सचिव मयंक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूली छात्राओं को पीरियड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझाया। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाकर एवं छात्राओं को पीरियड्स के प्रति सहज किया। संस्था की वालंटियर हिमांशी और प्रियंका ने माहवारी के दौरान प्रयोग किये जाने वाले सेनिटरी नैपकिन के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया साथ ही पैड को किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है इसका प्रैक्टिकल करके भी बताया। संस्था के अध्यक्ष आशीष ने बताया कि निकट भविष्य में उनके अनेको अभियान प्रस्तावित हैं वो विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं जिससे छात्राएं एवं महिलाएं पीरियड्स के प्रति जागरूक हो एवं कपड़े की जगह सेनिटरी पैड्स का प्रयोग करें। संस्था की वॉलिंटियर्स दीपाली, विद्या एवं प्रियंका ने स्कूली छात्राओं का साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से डाटा लिया, जिसमें माहवारी से संबंधित प्रश्नों की सूची थी। संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल ने बताया कि वो इस डाटा से स्कूली छात्राओं को माहवारी के दौरान आने वाली समस्याओं का आंकलन करेंगे, जिसके पश्चात उन समस्याओं को दूर करने हेतु योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से संस्था के साथ जुड़ कर सामाजिक कुरीतियां को दूर करने में उनका सहयोग आर्थिक रूप से करने की भी अपील की। सोच संस्था द्वारा इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को सेनिटरी पैड्स भी वितरित किये गए।
कार्यक्रम में शिक्षक एस. थिमुथी, दीपा गुप्ता, रजनी जोशी, ज्योति मौजूद रहे। सोच संस्था की वोलेंटियर प्रियंका सलाल, दीपाली भट्ट, हिमांशी भण्डारी, दिव्या जोशी, विद्या आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए लगेंगे ये दस्तावेज
Next: मुख्य सचिव ने दिए प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.