Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लंगर में भोजन ना मिलने पर दिनदहाड़े गुरूद्वारे के सेवादार की हत्या
  • देहरादून

लंगर में भोजन ना मिलने पर दिनदहाड़े गुरूद्वारे के सेवादार की हत्या

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
default featured image

ऋषिकेश। शहर में दिनदहाड़े एक सिरफिरे ने श्रीहेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के सेवादार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने सरेआम गुरुद्वारे के बाहर वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान आश्रम के कर्मचारियों ने पीछा कर बामुश्किल उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे का सेवादार कपिल (53) पुत्र दुखीराम शाह निवासी ग्राम पहालाम, पोस्ट पहाड़पुर, जिला सहरसा, बिहार तनख्वाह की रकम पोस्ट ऑफिस मुनिकीरेती में जमा कराने निकला था। गुरुद्वारे से महज कुछ दूरी पर ही एक सिरफिरे युवक ने पीछे से कपिल के कंधे में धारदार हथियार घोंप दिया। घटना के बाद मौके से भाग रहे सिरफिरे को गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ लिया। लहूलुहान हालत में कपिल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में लंगर का निर्धारित समय समाप्त होने की बात कहने पर एक व्यक्ति गेट पर तैनात सेवादार पर भड़क गया। गुस्से से आगबबूला होकर आरोपी ने सेवादार की छाती और गले के बीच में औजार घोंपकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सेवादार के कुछ साथी आनन-फानन में घायल कपिल साह को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान कपिल शाह ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनि की रेती के शीशमझाड़ी निवासी आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना था कि आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस प्रशासन ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मृतक कपिल साह करीब 20 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.