Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मेडिकल पर घर आए जवान की मौत
  • बागेश्वर

मेडिकल पर घर आए जवान की मौत

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
05 (20)

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे बहुली गांव के मेडिकल पर घर आए सैनिक की मौत हो गई है। हल्द्वानी जाते समय भवाली के पास जवान ने अंतिम सांस ली। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। सरयू और गोमती के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की टुकड़ी ने सैनिक को अंतिम सलामी देकर विदा किया। बहुली निवासी डुंगर सिंह परिहार ने बताया कि उनका भतीजा 38 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र स्व. धन सिंह दस दिन पूर्व मेडिकल अवकाश पर गांव आए थे। घर आने के बाद उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। शनिवार को डॉक्टर की राय पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हल्द्वानी जाते समय भवाली के पास उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव लाए। रविवार को इसकी सूचना कौसानी स्थित सिंगनल कोर को दी। परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शवयात्रा शुरू हुई। बाद में सरयू और गोमती तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से सूबेदार महेश कुमार के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने जवान को अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी व नायब तहसीलदार दीपिका ने पुष्पचक्र देकर श्रद्धांजलि दी। चिता को मुखाग्नि चाचा ने दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया। सैनिक के निधन पर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने गहरा दुख जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसी डी०डी०ए० को समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को देंगे धरना
Next: रविवार को कम आये कोरोना के मामले, कुल संक्रमित पहुँचे 58000 से ऊपर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.