Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश के 9 हजार से ज्यादा राशन विक्रेता 7 फरवरी से हड़ताल पर
  • देहरादून

प्रदेश के 9 हजार से ज्यादा राशन विक्रेता 7 फरवरी से हड़ताल पर

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

देहरादून। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत बांटे जाने वाले मुफ्त राशन के लिए लाभांश तय न होने से नाराज राशन विक्रेता सात फरवरी से तीन दिन की हड़ताल करेंगे। इन तीन दिन तक न तो गोदामों से राशन उठाया जाएगा और न ही वितरण किया जाएगा। राशन विक्रेता अपने लैपटाप और पोस मशीनों को भी बंद रखेंगे।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर पूरे में तीन दिन तक यह हड़ताल रहेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं ने भी हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी। रविवार को मीडिया से बातचीत में फेडरेशन के राष्ट्रीय सहायक सचिव और उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2023 से एक साल के लिए एनएफएसए के तहत सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने का निर्णय किया है। लेकिन इस राशन के वितरण के लिए विक्रेताओं के लाभांश के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। पहले राशन विक्रेता गोदाम से राशन लेते वक्त प्रति कुंतल अपना लाभांश काटकर धन अदा करते थे। इससे विक्रेता का लाभांश तत्काल मिल जाता था। इस बार कुछ स्पष्ट नहीं है। मालूम होकि सरकार प्रति कुंतल अनाज पर 180 रुपये लाभांश के रूप में देती है।
इसके साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी, राशन में घटतोली, मानदेय, राशन में छीजन की समस्या, इंटरनेट रिचार्ज समेत कई और समस्याएं भी है। इनकी ओर सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं। हड़ताल के बाद 22 मार्च को दिल्ली में संसद का घिराव करने का भी कार्यक्रम है। बृजवासी ने बताया कि आंदोलन के बाद खाद्य आयुक्त कार्यालय को सूचना दे दी गई है। राज्य के नौ हजार से ज्यादा सभी राशन डीलर को सात से नौ फरवरी तक के आंदोलन के बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खाद्य मंत्री बोलीं, सरकार कर रही है व्यवस्था
प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने एफएफएसए, अंत्योदय कार्ड धारकों को एक साल तक मुफ्त अनाज देने का ऐतिहासिक निर्णय किया है। राशन डीलर के लाभांश को लेकर भी निसंदेह ठोस व्यवस्था ही की गई है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार सभी राशन डीलर को लाभांश का भुगतान किया जाएगा। सरकार इस विषय पर पूरी तरह से गंभीर है। यही नहीं राशन विक्रेताओं की बाकी समस्याओं पर भी काम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
Next: अश्लील वीडियो बनाने में सौतेले पिता पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.