Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दो दिवसीय हड्डी रोग शिविर का हुआ समापन, 773 लोगों ने लिया लाभ
  • पौड़ी

दो दिवसीय हड्डी रोग शिविर का हुआ समापन, 773 लोगों ने लिया लाभ

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली के तत्वावधान में दो दिवसीय हड्डी रोग शिविर का समापन हो गया है। दो दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों ने 773 लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श व दवा आदि वितरित की गई। जबकि 68 को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन 442 जबकि दूसरे दिन समापन के अवसर पर 331 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अनंत जैन ने बताया कि पहाड़ में अधिकतर लोग स्वच्छ और साफ वातावरण में रहने के चलते फिट और स्वस्थ होते हैं। लेकिन पहाड़ों में लोगों को अधिकतर खून की कमी और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां आम दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में अधिकतर लोग घुटनों व कमर दर्द से पीड़ित दिखाई दिये। बताया कि दो दिवसीय शिविर में बुजुर्गों के लेकर युवाओं और महिलाओं में हड्डियों से जुड़े रोगों का निश़ुल्क परीक्षण और जांच व रोग निदान किया गया। बताया कि शिविर में कई मरीजों की पेचीदा व फैक्चर हड्डियों तक का भी आधुनिक विधि से उपचार किया गया। इसके अजावा मरीजों को निशुल्क एक्सरे, सिटी स्कैन, खून की जांच की गई। साथ ही उन्हें दवा आदि भी वितरित की गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख की चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: बाराकोट में हुआ पुलिस चौकी का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.