Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 25 फरवरी से राज्य आंदोलनकारी निकालेंगे जनपद में रथ यात्रा
  • अल्मोड़ा

25 फरवरी से राज्य आंदोलनकारी निकालेंगे जनपद में रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
almora-news-1

अल्मोड़ा। मृतक राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री की घोषणा के डेढ़ वर्ष बाद भी पेंशन न मिल पाने समेत लंबित मांगों का निराकरण नही होने से राज्य आंदोलनकारी आक्रोशित है। नाराज आंदोलनकारियों ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। निर्णय लिया गया कि आगामी 25 फरवरी से जनपद में रथ यात्रा निकालकर सरकार को चेताने का काम किया जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के 23 वर्ष बाद भी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा दशा तय हो पाई और न ही राज्य आंदोलनकारियों को वह सम्मान राज्य में मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं। कहा कि वास्तविक आंदोलनकारी चिंहनीकरण के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कहा कि मृतक राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन का लाभ दिये जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के डेढ़ वर्ष बाद भी पेंशन न मिल पाना राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को मिले क्षैतिज आरक्षण को रद्द करना और फिर उसे लटकाये रखना भी सरकार के उपेक्षित रवैया है। कहा कि आंदोलनकारियों को नाम भर को पेंशन दी जा रही है, वह भी 6-6 माह बिलंब से, जो परिवहन सुविधा दी गई है वह आधी अधूरी है, चिकित्सा सुविधा, बच्चों को शिक्षा सुविधा कागजों में दी गयी है। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। यहां ब्रह्मानंद डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, रघुनंदन पपनै, शंकर दत्त, दौलत सिंह बगड्वाल, दिनेश शर्मा, गोपाल सिंह बनोला, कैलाश राम, कुंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूरन सिंह, महेश पांडे, दीवान सिंह, कृष्ण चंद्र, बिशंभर पेटशाली, देवकी देवी, बचुली देवी, खष्टी देवी, तारा राम, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी के आरोपी महंत की जमानत अर्जी रद्द
Next: पेजयल योजना से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.