Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 8 नेपालियों ने एक व्यक्ति को मिलकर पीटा, हुई मौत
  • टिहरी

8 नेपालियों ने एक व्यक्ति को मिलकर पीटा, हुई मौत

RNS INDIA NEWS 02/02/2023
1675338748257-1024x768-1

टिहरी। घनसाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहाॅ 8 नेपाली व्यक्तियों द्वारा एक अन्य नेपाली की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर घनसाली पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा की है। यहाॅ नेपाली मूल के सुदिप शाही उम्र 19 वर्ष ने थाना घनसाली में लिखित सूचना दी। लिखित तहरीर में सुदिप ने बताया कि मेरा भाई सन्देश नेपाल से अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम पंजा देवलिंग घुत्तु भिलंग में नौकरी करने के लिए आया हुआ था। यहाँ वह मकान मालिक महावीर के मकान में रहकर मजदूरी करता था। 30 जनवरी की रात सन्देश अपने साथी अनिल के साथ पंजा में एक दुकान में सब्जी लेने गये थे लेकिन दुकानदार दुकान में मौजूद नही होने पर दुकान मालिक प्रेम सिंह के नेपाली मूल के किरायेदारों से कहासुनी हो गयी थी। आपसी बोलचाल के कुछ समय बाद बाद फिर उसी दुकान में सब्जी लेने गए। लेकिन उस दौरान प्रेम सिंह के मकान में निवासरत अन्य नेपाली किरायेदारों जिनमें आठ लोग शामिल थे। उन्होंने सन्देश व कमल के साथ गाली गलौज करते हुये उनपर लकड़ी, बोतल व पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सन्देश, अनिल व नवीन को काफी चोटें आई, जिनका उपचार पहले पंजा में हुआ। लेकिन सन्देश की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा उपचार के लिए हायर सेन्टर रेफर किया। जिसके बाद एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार के दौरान सन्देश की मौत हो गई।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 304,147,149,323,504 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अभियोग में सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड को चार नए नर्सिंग कॉलेज मिलेंगे: मुख्यमंत्री धामी
Next: गणतंत्र दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसखंड झांकी के प्रत्येक कलाकार को मिलेंगे 50 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.