Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लूट के मामले में फरार 05 हजार का ईनामी वाण्टेड गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लूट के मामले में फरार 05 हजार का ईनामी वाण्टेड गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-03 at 11.20.34 AM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एससएपी अल्मोडा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ टीम को वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाकर फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
18 दिसंबर 2022 को चौखुटिया निवासी ललित सिंह ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी कि तीन व्यक्ति उसका मोबाइल, चैन व अन्य सामान छीनकर भाग गये हैं, जिस पर थाना चौखुटिया में नामजद आरोपी रमेश चन्द्र जोशी उर्फ रामू कट्टा सहित 2 अन्य के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोग से संबंधित तीनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु चौखुटिया पुलिस द्वारा काफी प्रयास कर अभियुक्तों के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी परन्तु तीनों शातिर अभियुक्त पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे थे।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रत्येक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसमें से एक इनामी अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी उर्फ रामू कट्टा को चौखुटिया पुलिस द्वारा विगत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभियोग में वांछित शेष दो ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष चौखुटिया को टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी चौखुटिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी/सूचना संकलन कर सर्विलांस सेल की सहायता से घटना में सम्मिलित 01 ईनामी अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम चुलेरासीम, पो0 खीड़ा, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को बीती 02 फरवरी को गैरसैण क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वादी से लूटा गया एक मोबाइल रेडमी नोट -11 प्रो को बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त जगत सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्र सिंह आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध थाना गैरसैंण में पोस्ट आँफिस से नकदी चोरी करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत था जिसमें अभियुक्त को न्यायालय से 03 वर्ष कारावास की सजा होने पर वर्तमान में अभियुक्त उच्च न्यायालय नैनीताल में अपील के उपरान्त जमानत पर था।
यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी, चौखुटिया, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, साइबर सेल
हैड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल नवीन गिरी, थाना चौखुटिया से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुबह व्यायाम कर रहे 18 साल के पारस की हार्ट अटैक से मौत
Next: राजस्व क्षेत्र से गुमशुदा युवती रानीखेत पुलिस ने जनपद हरिद्वार से की सकुशल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.