Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मनरेगा विकास कार्यों की सामग्री का भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी
  • अल्मोड़ा

मनरेगा विकास कार्यों की सामग्री का भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 02/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-01 at 2.11.12 PM

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में मनरेगा में कराए गए विकास कार्यों के सामग्री का भुगतान न होने से नाराज ग्राम प्रधानों द्वारा द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। डोंगल द्वारा भुगतान न होने से ग्राम प्रधान काफी नाराज दिखाई दिए। तालाबंदी के कारण खंड विकास अधिकारी काफी देर तक ब्लॉक कार्यालय में बाहर बैठे रहे। द्वाराहाट ब्लॉक कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में कराए गए कार्य के सामग्री मद का भुगतान न होने से ब्लाक में ताला बंद कर दिए। प्रधानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ व कर्मचारियो सहित व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किए। इसके बाद उपस्थित ग्राम प्रधानों ने बैठक कर मुख्य विकास अधिकारी को नामित करते हुए एक ज्ञापन लिखा गया है। ज्ञापन में प्रधानों ने उल्लेख किया है कि विगत महीनों से मनरेगा सामग्री मद का पैसा ब्लॉक के कथित कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भुगतान नहीं हो पाया। आरोप लगाया है कि पक्षपातपूर्ण तरीके से कुछ लोगों का ही भुगतान कराया गया। जिससे कई ग्राम पंचायतो का भुगतान अधर में पड़ा हुआ है। प्रधानों द्वारा बताया गया कि विगत महीने से संबंधित फर्म को भुगतान नहीं किया गया।

(रिपोर्ट:मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Next: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.