Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोतीचूर रेंज में तैनात वन दरोगा की मौत, मौत की खबर सुनकर पिता ने भी तोड़ा दम
  • देहरादून

मोतीचूर रेंज में तैनात वन दरोगा की मौत, मौत की खबर सुनकर पिता ने भी तोड़ा दम

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
default featured image

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में तैनात वन दरोगा की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके पिता को गहरा सदमा लगा और गांव में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। रेंज कर्मियों ने वन दरोगा की मौत पर शोक जताया है। मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में शोक सभा का आयोजन किया गया। मोतीचूर रेंजर आलोकी ने बताया कि रेंज में तैनात वन दरोगा उदय सिंह रौथाण (55) की सोमवार शाम एम्स में मौत हो गई। वह अपने आवास में बेहोशी की हालत में मिले थे, इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। परिजन उन्हें शव को मलकोट गांव गैरसैंण चमोली ले गए। पुत्र की मौत की खबर सुनकर गांव में उनके पिता दीवान सिंह की भी मौत हो गई। इस दौरान रेंज के कर्मचारियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी एसपी जखमोला, उप वन क्षेत्राधिकारी डीपी सुयाल, वन आरक्षी रीना, प्रियंका भट्ट, दिनेश सिंह, कृष्णकांत गौड़ आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थल बाजार में सफाई के लिए बाजार में जैविक और अजैविक कूड़ेदान लगाए
Next: जोशीमठ पर दिए बयान को लेकर माफी मांगे भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.