Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार से 12 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

कार से 12 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

देहरादून। कार की सीट के नीचे और दरवाजों में चैंबर बनाकर हरियाणा ब्रांड की शराब छिपाकर ला रहे दो आरोपी रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों से पुलिस ने 12 पेटी शराब बरामद की। इसमें तीन पेटी ब्लेंडर प्राइड, एक पेटी मैकडोवल और अन्य शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की मिली। कार सीज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि सोमवार देर रात हरियाणा ब्रांड की शराब लेकर शराब तस्कर के मालदेवता क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से मालदेवता रोड पर दरोगा नवीन जोशी के नेतृत्व में चेकिंग शुरू की। इस दौरान दून नंबर की कार को रोका गया। कार की तलाशी ली तो उसमें सीट के नीचे चैंबर बना मिला। जिसमें शराब की बोतलें छिपाई हुई थी। इसके साथ ही आरोपियों ने दरवाजे के डेशबोर्ड के अंदर भी बोतल रखने का चैंबर बनाया हुआ था। दोनों जगहों से पुलिस ने कुल 12 पेटी शराब बरामद की। शराब मिलने पर कार सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी पहचान मंगल सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून और मदन सिंह निवासी विजयपुर, हाथीबड़कला के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि दोनों आरोपी हरियाणा के पानीपत जिले से यह अवैध शराब खरीदकर लाए थे। जिसे वह मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, रायवाला के रास्ते दून लेकर पहुंचे। यहां से मालदेवता के रास्ते पहाड़ी क्षेत्र में ले जाने की तैयारी में थे। संभावना है कि आरोपी काफी समय से इस तरह शराब की तस्करी कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीरोंखाल में हुआ बहुउद्देशीय शिविर आयोजन
Next: खनन व्यवसाईयों ने की रायल्टी पूर्व की तरह करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.