Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन रुद्रप्रयाग इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
  • रुद्रप्रयाग

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन रुद्रप्रयाग इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सदर सिंह रावत को अध्यक्ष और एमपी पुरोहित को महामंत्री बनाया गया। बैठक में पेंशनर्स हित को देखते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
मुख्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से योगेश्वर प्रसाद खंडूरी को संरक्षक, पूर्ण सिंह रावत उपाध्यक्ष, लाखीराम डिमरी संगठन मंत्री, श्याम सिंह पंवार उप सचिव बनाया गया। संचालन करते हुए जिला महामंत्री एमपी पुरोहित ने संगठन की पूर्व में की गई कार्रवाई पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केपी ढौंडियाल, पूर्व संरक्षक चंद्रशेखर पुरोहित, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जोत सिंह बिष्ट, पूर्व इंजीनियर सुधाकर पुरोहित, उपसचिव श्याम सिंह पंवार आदि द्वारा विचार व्यक्त किया गया। वक्ताओं द्वारा चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। कहा कि राजकीय पेंशनर को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना एसजीएचएस में सम्मिलित करने पर मासिक अंशदान की कटौती सेवारत कर्मचारियों के बराबर कर रही है। मांग की गई कि पेंशनर मासिक अंशदान कटौती 50 फीसदी की जाए।
गवर्नमेंट पेंशनर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति किए जाने संबंधी प्रकरणों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यावहारिक स्तर पर आ रही दिक्कतों के निराकरण के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की गई। सभी शासकीय चिकित्सालय को उक्त योजना में सम्मिलित करके 100 फीसदी धनराशि का भुगतान किया जाए। साथ ही शहरों के सभी बड़े प्राइवेट अस्पतालों को उक्त योजना में शामिल किया जाए ताकि सही उपचार का लाभ मिल सके। पेंशनर्स को आयकर में सुविधा देते हुए आयकर में सुधार लाया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधीन पेंशनर राजकीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को माननीय उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्णय के अनुसार पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर का भुगतान किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के लिए मुख्य सड़क से नई सड़क का निर्माण किया गया किंतु उसमें लोगों के पानी के पाइप दबा दिए गए। भविष्य में पाइप लाइन बंद हो सकती है जिसे देखते हुए पानी के पाइप लाइन ठीक किया जाए। महादेव मोहल्ला में पानी के खुले पाइपों को दबाए जाने की मांग की गई। सभी वरिष्ठ नागरिकों को बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों पर अलग लाइन में रखते हुए सुविधा दी जाए। बैठक में शिव सिंह कंडारी, केएन पुरोहित, मोहनानंद असवाल, ओमप्रकाश पोखरियाल, केएन डिमरी, एएन थपलियाल, जेएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट सत्र कल से, सत्ता पक्ष-विपक्ष तैयार
Next: बिजली, पानी और सड़क की समस्या हल नहीं होने पर बीडीसी बैठक में भड़के जनप्रतिनिधि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.