Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर बेस अस्पताल ईट राइट इंडिया के तहत चयनित
  • पौड़ी

श्रीनगर बेस अस्पताल ईट राइट इंडिया के तहत चयनित

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  भारत सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की पहल पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की ओर से संचालित ईट राइट इंडिया अभियान के तहत मेडिकल कालेज श्रीनगर के टीचिंग बेस चिकित्सालय को चुना गया है। साथ ही पौड़ी जनपद से जिला चिकित्सालय पौड़ी भी इस श्रेणी में आया है। वर्तमान समय में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग आसानी से किसी बीमारी की जद में आ रहे हैं। सही मात्रा व सही समय पर सही भोजन न लेने से कुपोषण, मधुमेह, हृदय रोग, तनाव, उच्च रक्तचाप, कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत को देखते हुए चिकित्सालय में ईट राइट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई है। मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी अजब सिंह रावत के नेतृत्व में बेस हॉस्पिटल की मैस का प्रारंभिक निरीक्षण किया गया। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की पहल पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। ताकि अस्पताल स्तर की मैस/कैंटीन में भी पौष्टिक आहार ठीक मिल सके। इसके तहत मानकों पर खरा उतरने पर केंद्रीय एसएसएआई द्वारा दो वर्ष के लिए मैस को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र बिष्ट ने कहा कि अस्पताल को ईट राइट इंडिया अभियान के तहत मानकों पर खरा उतारा जाएगा। इस अवसर पर फूड सिक्योरिटी ऑफिसर रचना लाल, अरुण बडोनी, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रो. एनएस पंवार गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त
Next: सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों का किया सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.