Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी मिलेगा विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का लाभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी मिलेगा विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का लाभ

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
VPKAS ALMORA

अल्मोड़ा। निदेशक विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान लक्ष्मीकान्त ने बताया कि उन्नत एवं प्रगतिशील कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुंसधान संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का अब जम्मू में उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्थान तथा कश्मीर कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच अनुबन्ध हो गया है। इस अनुबन्ध से जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बीते वर्षों के दौरान जनजातीय उप योजना के तहत विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न प्रजातियों के गेहूॅ, मक्का, धान, सोयाबीन आदि फसलों का शेर-ए- कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में इन फसलों का उत्पादन परीक्षण के तौर पर किया गया जिससे इन फसलों की 25 से 38 प्रतिशत अधिक उपज वहाॅ प्रचलित प्रजातियों की तुलना में अधिक प्राप्त हुई। उत्साहजनक परिणाम आने के बाद शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू ने इन प्रजातियों का बीज अपने क्षेत्र में उगाने में रूचि दिखाई थी जिसके बाद बीते दिनों इस समझौते की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस अनुबन्ध के बाद अब अल्मोड़ा में विकसित फसल प्रजातियों के बीजों का उत्पादन जम्मू में हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संस्थान के वैज्ञानिकों एवं सहयोगी कर्मियों को शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त की है कि इस संस्थान के अनुसंधानों का विस्तार देश के अन्य प्रान्तों में भी होगा जिससे देश के किसानों का आर्थिक विकास होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: साईबर ठगी के शिकार 02 पीड़ितों की 1.15 लाख की धनराशि लौटाई वापस
Next: प्रो. एनएस पंवार गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलसचिव नियुक्त

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.