Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बिना नक्शा पास कराए बन रहे अवैध कॉमर्शियल भवनों को सील करने के निर्देश
  • नैनीताल

बिना नक्शा पास कराए बन रहे अवैध कॉमर्शियल भवनों को सील करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को शहर में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे अवैध कॉमर्शियल भवनों को तुरंत सील करने व जमीन के नाम पर लोगों से पैसा लेकर वापस न करने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। शनिवार को हल्द्वानी बद्रीपुरा स्थित कैंप कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार में प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान कमिश्नर रावत ने अधिकारियों को ये निर्देश जारी किए।
जनता दरबार में फरियादियों ने भूमि अतिक्रमण, पेयजल, सड़क, बिजली की समस्या आदि परेशानियां दर्ज कराई। लालडांठ निवासी एक व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण के लिए स्वीकृति लेकर बेसमेंट की खुदाई करने का मामला सामने आया। बताया गया कि इस खुदाई से पड़ोसी के आवासीय भवन में भी दरारें आ गई हैं। इस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को भवन निर्माण कार्य को सील कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आवासीय भवन को हुए नुकसान की मरम्मत कराकर खर्च की रकम संबंधित व्यक्ति से वसूल की जाए। शहर के ही एक प्रॉपर्टी डीलर पर भी लोगों से भूमि के एवज में धनराशि लेकर वापस न करने की बात सामने आई। कमिश्नर ने धनराशि वापस न करने पर प्रॉपर्टी डीलर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा फरियादियों ने बिठौरिया गली नंबर 1 और 3 की कॉलोनियों में दोनों तरफ से हाईटेंशन बिजली की लाइनों, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के लोगों ने लालकुआं-गौला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर केंद्र सरकार की सेतु बंधन योजना के तहत ओवरब्रिज का निर्माण दीवार के बजाय पिलर पर करने आदि के मामले भी जनता दरबार में रखे।

तहसीलदार को भूतल खाली कराने भेजा
लालडांठ निवासी बुजुर्ग विधवा शांति देवी ने कमिश्नर को बताया कि उन्हें जमीन पट्टे पर मिली थी, लेकिन किसी और व्यक्ति ने उस पर अतिक्रमण कर दो मंजिला भवन बना लिया। जबकि उन्हें रहने के लिए केवल एक कमरा दे दिया गया। कमिश्नर ने तहसीलदार संजय कुमार को मौके पर जाकर भूतल खाली कराकर पीड़िता को देने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिल्डर को ब्याज सहित रकम लौटाने के आदेश
Next: रोजगार उपलब्ध कराने में असफल राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से युवाओं को उपलब्ध कराए बेरोजगारी भत्ता: कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.