Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने रामलीला मैदान ढुंगाधारा में की दुर्गा मूर्ति स्थापना
  • अल्मोड़ा

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ने रामलीला मैदान ढुंगाधारा में की दुर्गा मूर्ति स्थापना

RNS INDIA NEWS 17/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र 2020 के शुभ अवसर पर आज दिनांक 17 अक्टूबर को प्रथम नवरात्रि के दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के माध्यम से ढुंगाधारा में रामलीला मैदान में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। सर्वप्रथम प्रातः सीमित संख्या में सामाजिक दूरी एवं कोविड-19 के नियमों के तहत कलश यात्रा रामलीला मैदान से होते हुए पूर्वी पोखरखाली की परिक्रमा करते हुए वापस नियत स्थान रामलीला मैदान पर पहुंची तत्पश्चात विधि विधान से गणेश पूजन सहित मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए मूर्ति की स्थापना की गई। आज की कलश यात्रा में समिति के संरक्षक एवं मुख्य यजमान कमल कुमार बिष्ट, मंजू बिष्ट, भुवन चंद्र त्रिपाठी, ज्योत्सना त्रिपाठी, भावना त्रिपाठी, अंजली शर्मा, प्रियांशी, राधा रावत आदि उपस्थित रहे। समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी एवं शाम के समय संध्या आरती और भजन कीर्तन का आयोजन सीमित संख्या में किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त दुर्गा पूजा का कार्यक्रम समिति के स्वयं के संसाधनों से एवं प्रत्येक समिति सदस्यों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों में निरंतर गिरावट आ रही है एवं समाज में फैली बुराइयों एवं कुरीतियों के निदान हेतु आवश्यक है कि सभी नागरिक भारतीय संस्कृति को पहचाने एवं वेद पुराण तथा गीता महाभारत के इस देश को पाश्चात्य संस्कृति से उत्पन्न बुराइयों को समाप्त करने हेतु प्रयास करें तथा जहां भी ऐसा आध्यात्मिक आयोजन हो उसमें प्रतिभाग करें एवं अच्छे ज्ञान का अनुसरण करें तथा कराएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री का फेसबुक एकाउंट हैक
Next: अगर अल्मोड़ा की सैर पर आ रहे हैं तो ठहरने के लिए एम्बेसडर होटल का विकल्प रहेगा ठीक, जानिए क्यों

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.