Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घटतोली पर गैस ऐजेंसी को जारी होगा नोटिस: डीएसओ
  • टिहरी

घटतोली पर गैस ऐजेंसी को जारी होगा नोटिस: डीएसओ

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। घटतोली की शिकायत पर डीएसओ मुकेश ने ई ब्लाक में गैस वितरण कर रही इण्डेन गैस एजेंसी के ट्रक को रोककर सिलेंडरों का तोल करवाया। रेंडमली तोले गये 10 सिलेंडरों में 200 से 600 ग्राम गैस कम पाई गई। साथ ही दो उपभोक्ताओं को दिये गये सिलेंडरों में डेढ़ से दो किलो गैस कम पाये जाने पर डीएसओ ने नोटिस जारी करने की बात कही। सुबह के वक्त ई ब्लाक में इण्डेन गैस एजेंसी का गैस वितरण कर रहे ट्रक ने उपभोक्ता किशोर मंद्रवाल जो सिलेंडर दिया। उसे जब उपभोक्ता ने तोला तो उसमें दो किलो गैस कम निकली। जिसकी शिकायत उन्होंने दूरभाष पर डीएसओ को दी। जिस पर कुछ देरी में डीएसओ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने रेंडमली दस सिलेंडरों का वजन मौके पर करवाया। तोले गये सिलेंडरों में 200 से 600 ग्राम तक गैस कम निकली। जबकि उपभोक्ता किशोर मंद्रवाल को दिये सिलेंडर में 2 किलो गैस कम निकली। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं को दिये सिलेंडर में भी गैस एक से डेढ़ किलो कम पाई। जिस पर उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी अकसर कम तोल के सिलेंडर उपभोक्ताओं को दे रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। घटतोली को गंभीरता से लेते हुये डीएसओ मुकेश ने गैस वितरण एजेंसी को नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि घटतोली पर गैस एजेंसी का जबाब तलब किया जायेगा। जबाब संतोषजनक न आने पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी का हुआ स्वागत
Next: पांडव नृत्य देखने उमड़ रहे श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.