Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एसडीएम और तहसीलदार ने किया उपखनिज भंडारण स्थलों का निरीक्षण
  • नैनीताल

एसडीएम और तहसीलदार ने किया उपखनिज भंडारण स्थलों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। एसडीएम रेखा कोहली व तहसीलदार प्रियंका रानी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सैमलचौड़, बंदरजूड़ा, हिम्मतपुर, बैलपड़ाव स्थित उपखनिज भंडारण स्थलों का मंगलवार को निरीक्षण किया। साथ ही भंडारण स्थलों पर कई खामियां मिलने पर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। वहीं वाहन क्षमता से अधिक उपखनिज ले जाने पर एक डंपर को सीज किया गया। इस दौरान बंदरजूड़ा स्थित गुलजार सिंह पुत्र सरजीत सिंह के नाम से स्वीकृत उपखनिज भंडारण स्थल पर उपखनिज के परिवहन निकासी से संबंधित दस्तावेजों की देखरेख करने वाले ऑपरेटर, कार्मिक मौके पर उपस्थित नहीं मिले। वहीं रिचा चंद्रा प्रो. श्रेष्ठ इंटर प्यूनर नाम से स्वीकृत अनुज्ञा स्थल पर सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग मांगे जाने पर सीसीटीवी से संबंधित उपकरण खराब पाए गए। हिम्मतपुर बैलपड़ाव में संजय बिष्ट नाम से स्वीकृत व सैमलचौड़ में मनिन्दर सिंह पुत्र राम सिंह के नाम से स्वीकृत उपखनिज भंडारण स्थल पर कोई भी ऑपरेटर, कार्मिक मौके पर उपस्थित नहीं पाया गया। इसके अलावा नयागांव पर उपखनिज से भरे एक वाहन को रोककर चालक से दस्तावेज मांगने पर उपखनिज का वजन वाहन क्षमता से अधिक पाए जाने पर उक्त वाहन सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीएम कोहली ने बताया निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक अरुण कुमार देवरानी व अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 हजार का इनामी धोखेबाज कैंट थाना पुलिस ने दबोचा
Next: अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय नगरखान के कमरे में लगाई आग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.