Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम पेज फॉलो करके कमाई के झांसे में युवक ने 3.10 लाख गंवाए
  • देहरादून

सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम पेज फॉलो करके कमाई के झांसे में युवक ने 3.10 लाख गंवाए

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
default featured image

देहरादून। सेलिब्रिटी के पेज को लाइक और फॉलो कर इससे कमाई के झांसे में दून का युवक ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने इसमें कमाई का झांसा देकर पीड़ित से 3.10 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर लक्ष्य चौहान निवासी साईं विहार, झाझरा ने प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया। चौहान ने बताया कि दस जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। अथेवा सर्विस कंपनी नाम से मैसेज में नौकरी की बात लिखी गई थी। कहा गया उसे इंस्टाग्राम पेज पर सेलिब्रिटी के पेज लाइक और फॉलो करने होंगे। पीड़ित को इससे पहले टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन कराया। इसमें प्रीपेड टास्क का लालच दिया। कहा गया कि टास्क के लिए पहले रुपये जमा करने होंगे। इस पर बढ़कर रिटर्न मिलेगा। पीड़ित झांसे में आ गया। उसने 10 से 17 जनवरी के बीच कमाई के झांसे में 3.10 लाख रुपये जमा कर दिए। आरोपियों ने इसके बाद उसकी रकम लौटाने को ढाई लाख रुपये मांगे। तब पीड़ित को धोखाधड़ी की कहानी समझ आई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक गड़िया ने किया गैरखेत में बाढ़ सुरक्षा कार्य का भूमिपूजन
Next: 5 हजार का ईनामी वाण्टेड हिस्ट्रीशीटर रामू कट्टा गिरफ्तार, अल्मोड़ा नैनीताल समेत दिल्ली में भी दर्ज़ हैं मुक़दमे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.