Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ गाड़ू घड़ा का पांडुकेश्वर में किया स्वागत
  • चमोली

बदरीनाथ गाड़ू घड़ा का पांडुकेश्वर में किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ के गाड़ू घड़ा (तेल कलश) के पांडुकेश्वर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर के हक-हकूकदारी कमदी थोक के गोविंद पंवार ने बताया की इस वर्ष उन्होंने अपने आवास पर गाडू घड़ा का स्वागत किया। गाड़ू घड़ा पूजन के बाद भोग प्रसाद अर्पित किया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया की पूर्व परंपरानुसार मंगलवार को योगबदरी मंदिर में भगवान उद्घव, कुबेर एवं गाड़ू घड़ा पूजन के साथ भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि गाड़ू घड़ा बसंत पंचमी को टिहरी राजदरबार में पहुंचेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, मेहता थोक, भंडारी थोक कमदी थोक अध्यक्ष मौजूद रहे।‌ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार को तेलकलश गाड़ू घड़ा डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा है। 25 जनवरी शाम को ऋषिकेश पहुंचेगा। 26 जनवरी प्रात: को गाड़ू घड़ा ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचेगा। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष श्री राम डिमरी, मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, प्रतिनिधि टीका प्रसाद डिमरी राजेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचन्द्र डिमरी, मनोज डिमरी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन वाहन सीज, तीस वाहनों का चालान काटा
Next: जोशीमठ भू-धंसाव: अब तक 282 परिवारों के 947 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से किया गया विस्थापित

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.