Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • करोड़ों की रकम लेकर मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार
  • हरिद्वार

करोड़ों की रकम लेकर मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर में मुस्लिम फंड संस्था का संचालक करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया। आरोपी संस्था संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने संस्था के कार्यालय से लेकर कोतवाली ज्वालापुर परिसर में जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने संस्था संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव सराय निवासी अब्दुल रज्जाक कबीर म्यूचुअल बैनेफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नामक संस्था का संचालन करता है। उसने मुख्य मार्ग मोहल्ला हज्जाबान में संस्था का कार्यालय भी बनाया हुआ है। एक तरह के मुस्लिम समाज के इस मिनी बैंक के करीब 22 हजार खाताधारक हैं। रोजाना संस्था की मार्फत लोग लेन-देन करते हैं। रविवार को कार्यालय पहुंचे कई खाताधारकों को संस्था संचालक नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि संस्था संचालक करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते बड़ी संख्या में खाताधारकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
खाताधारक पुरुष-महिलाओं ने कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने आमजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी मनोज ठाकुर पहुंचे, उन्होंने जैसे-तैसे आमजन को शांत कराया। आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। पुलिस ने एक शिकायतकर्ता वसीम राव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर पथरी की शिकायत पर संचालक अब्दुल रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी संस्था संचालक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आमजन से रकम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निलंबित कुलपति की हुई गुरुकुल कांगड़ी विवि में वापसी
Next: राशिफल 23 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.