Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की आत्महत्या करने के मामले में दोस्त पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

युवक की आत्महत्या करने के मामले में दोस्त पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

रुड़की। 21 वर्षीय युवक के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक ने आत्महत्या के दौरान जो वीडियो बनाई थी, परिजनों ने वह पुलिस को सौंपी है। सिविल लाइंस कोतवाली को खंजरपुर निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र अभिषेक कुमार (21) का 16 जनवरी को शाम के वक्त फोन आया था। पुत्र ने बताया था कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है और जहर खा लिया है। परिजनों ने मलकपुर चुंगी के पास से अभिषेक को बरामद किया था। अभिषेक की हालत देखकर परिजनों ने उसे बीएसएम तिराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों के अनुसार अभिषेक के फोन से एक वीडियो मिली। वीडियो में अभिषेक ने अपने दोस्त सुनील पटेल निवासी पनियाला कोतवाली गंगनहर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही थी। परिजनों ने युवक की ओर से बनाई गई आत्महत्या की वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सुनील पटेल निवासी पनियाला कोतवाली गंगनहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोग गिरफ्तार
Next: ग्राफिक एरा देगा जोशीमठ के प्रभावित बच्चों को निशुल्क शिक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.