Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर मुंबई में गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप
  • राष्ट्रीय

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर मुंबई में गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। एक मॉडल से छेडख़ानी और परेशान करने की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहे थे।
सुरजीत ने दावा किया था कि वह 15 जून, 2020 को रिया चक्रवर्ती को कूपर हॉस्पिटल के शवगृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था। आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। जब इस बात पर बहस चल रही थी कि सुशांत की मौत आत्महत्या है या हत्या, तब सुरजीत सिंह ने कई मीडिया आउटलेट्स को दिए बयान में दावा किया था कि रिया ने अस्पताल के शवगृह में सुशांत सिंह राजपूत के सीने पर हाथ रखकर सॉरी बाबू कहा था और रोने लगी थीं।
अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं। उन्होंने सुशांत सिंह के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। सुरजीत ने कहा था, ‘संदीप सिंह इस मामले के मास्टरमाइंड हैं। मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो। इस पर मुझसे बोले कि नहीं। मैं सुशांत का दोस्त हूं। मुझसे बदतमीजी से बात की। वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गए थे और सबको दिशा-निर्देश दे रहे थे। उनसे पूछताछ की जानी चाहिए।’ इस केस में मुंबई पुलिस और सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने अभियान चलाकर नौ वारंटी पकड़े
Next: गणतंत्र दिवस पर सबसे आगे वीवीआईपी के बैठने का कल्चर खत्म, रिक्शा-ठेले वाले, श्रमजीवी कर्तव्य पथ पर सबसे आगे बैठेंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.