Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता बस स्टैंड पर सिर्फ सवारी बिठाने को खड़े होंगे वाहन
  • देहरादून

चकराता बस स्टैंड पर सिर्फ सवारी बिठाने को खड़े होंगे वाहन

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंट बोर्ड अधिकारियों ने शनिवार को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और स्टैंड के दुकानदारों के साथ रायशुमारी कर समस्या का समाधान करने लिए सहयोग मांगा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष के प्रतिनिधि ले. कर्नल सचिन रावत ने कहा कि बस स्टैंड चकराता का जंक्शन प्वाइंट है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। साथ ही सेना के वाहन भी बड़ी संख्या में यहीं से आवाजाही करते हैं। कहा कि बस स्टैंड के दोनों ओर वाहन खड़े रहने से हमेशा जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहगीरों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इसका समाधान खोजना होगा, जिससे किसी को परेशानी न हो और जाम भी न लगे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन से जुड़े चालकों, यूनियन के अध्यक्ष से पार्किंग व्यवस्था, यातायात में आने वाली समस्याओं को दूर करने को लेकर सुझाव मांगे। व्यापारियों ने अधिकारी को बताया कि विकासनगर, देहरादून जाने वाले जिन वाहनों का नंबर होता है उन्हें ही टैक्सी स्टैंड पर खड़ा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। अन्य वाहनों को कालसी-चकराता मार्ग पर पार्क किया जाए। इसके साथ ही टू व्हीलर के लिए अलग पार्किंग और फोर व्हीलर के लिए अलग पार्किंग बनाई जाने की बात कही गई। पारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के सुझाव को कैंट बोर्ड अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाते हुए रविवार से ही इस व्यवस्था को लागू करने की बात कही। इस दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल, मनोनीत सदस्य अनिल चांदना, राजस्व अधीक्षक शेखर धीमान, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रणवीर राणा, व्यापारी राजकुमार मेहता, मनीष कुकरेजा, बिट्टू चौहान, संदीप रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून-नैनीताल ने जीता बास्केटबॉल का खिताब
Next: गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के तहत चलाया चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.