Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विकास बने लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
  • हरिद्वार

विकास बने लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

रुड़की। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद के लिए शनिवार को पहले मतदान और फिर मतगणना की गई। विजयी प्रत्याशियों का साथी वकीलों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन में सात जनवरी से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें सह सचिव पर प्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष पर इकराम अली, पुस्तकालयाध्यक्ष पर नीरज कुमार तथा आय व्यय निरीक्षक पर सरताज हसन के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद पर दीपक कुमार, अरुण कुमार, अंकित तोमर, राजवीर सिंह व दीपांकर कौशिक का एक-एक नामांकन आने से इनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा पहले ही हो गई थी। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के लिए दो दो प्रत्याशी थे। शनिवार सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह व सहायक चुनाव आयुक्त राजकुमार चौधरी, नरेंद्र सिंह की निगरानी में इन तीनों पदों पर सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान और फिर मतगणना की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 52 वोट से विकास पंवार, उपाध्यक्ष पर 8 वोट से जौहर सिंह और सचिव पद पर 26 वोट से मुकेश कुमार चुनाव जीते हैं। जीत की घोषणा के बाद उदयपाल सिंह, संजय कुमार, विनोद शर्मा, हातम सिंह, सेठपाल सिंह, पंकज गुप्ता, जोध सिंह, कुशलपाल सिंह, हरीश राणा, जोगेंद्र त्यागी, आदि वकीलों ने तीनो को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Next: सीएम ने किया भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.