Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम दीक्षित ने किया ऊखीमठ थाने का निरीक्षण
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम दीक्षित ने किया ऊखीमठ थाने का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीती रात ऊखीमठ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मालखाना, रसोई, कारागार, सीसीटीवी कैमरे, आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाने में लंबित वादों एवं विवेचाधीन वादों के बारे में भी जानकारी ली। ऊखीमठ थाने में उन्होंने थानाध्यक्ष को थाने में लंबित एवं विवेचाधीन वादों को शीर्ष प्राथमिकता से हल करने, क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक रखने के साथ ही थाने में विद्युत व्यवस्था सहित इंटरनेट व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में तहसील ऊखीमठ के राजस्व गांव रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किए गए हैं। उन गांवों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। थाने में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों, अभिलेखों, पंजिकाओं का भी ठीक से रख रखाव, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए यात्रा व्यवस्था में ऊखीमठ थाने की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में भारी बारिश, भू-स्खलन एवं बर्फबारी के कारण जो भी सड़क मार्ग अवरुद्ध होते हैं उन मार्गों को यातायात के लिए त्वरित खोलने के लिए आपदा कंट्रोल रूम, जिला कार्यालय एवं संबंधित विभागीय अफसरों को तत्काल सूचित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाघाट में पहली महिला ईओ ने कार्यभार ग्रहण किया
Next: यूकेडी ने की जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को पुनर्स्थापित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.