Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीप सवार ने झोंका बाइक सवार पर फायर
  • ऊधम सिंह नगर

जीप सवार ने झोंका बाइक सवार पर फायर

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर गाबा चौक के पास जीप और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में जीप सवार ने बाइक सवार पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। युवक बाल-बाल बचा। घटना के बाद फायरिंग करने वाला युवक जीप लेकर फरार हो गया। आदर्श कॉलोनी निवासी वसीम मंगलवार शाम को गाबा चौक के पास बाइक से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक गाबा चौक पर जीप चला रहे युवक ने गलत दिशा में वाहन डाल दिया और सामने से आते बाइक सवार से जीप की टक्कर हो गई। इस पर वसीम और जीप सवार के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि जीप चालक ने अपनी पिस्टल निकालकर वसीम पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में वसीम बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज से भीड़ जुड़ते देखकर जीप सवार फरार हो गया। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस जीप चालक की तलाश कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वसीम की तहरीर के आधार पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्मिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Next: ऊधमसिंह नगर को मिलीं 63 एएनएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.