Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण में बनेंगे 39 नाले, फरवरी से काम होगा शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण में बनेंगे 39 नाले, फरवरी से काम होगा शुरू

RNS INDIA NEWS 12/01/2023
almora-news-1

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के लिए बन रहे ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण की शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नालों के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रथम चरण में लिए गए 39 नालों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तैयारी हेतु जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी है उन्हें कर लिया जाए ताकि फरवरी तक कार्य प्रारंभ किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर ली जाए। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोविंद बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान के साथ मिलकर इंदिरा कॉलोनी, राजपुरा एवं खत्याडी के संवेदनशील वार्डों का भू सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारों को निर्देश दिए कि नालों के निर्माण के समय पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग के समय जलापूर्ति प्रभावित न हों इसके लिए जलापूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा गया, उन्होंने कहा कि नाला निर्माण एवं पाइप शिफ्टिंग का कार्य साथ साथ किया जाए। इसके लिए पाइप शिफ्टिंग हेतु रोस्टर बनाकर क्षेत्रों में पाइप शिफ्टिंग का कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण के प्राक्कलन में घरों के सीवेज लाइन को नालों के नीचे से लाने की संभावना पर भी विचार करें, तथा कहा कि इस प्रक्रिया में सभी घरों के सोकपिट को हटाकर सभी घरों के सीवेज को सीधे सीवेज लाइन से जोड़ें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं किया जाए। विशेष रूप से खत्याड़ी , राजपुरा आदि क्षेत्रों में ड्रेनेज एवं सीवेज का कार्य एक साथ रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नालों के मुख्य 5 निकासों की जानकारी जल निगम के अधिकारियों के साथ साझा करें, जिससे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने में जगह चयन करते हुए इसका ध्यान रखा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस चेकिंग के दौरान 02 नाबालिगों के कब्जे से 1.23 लाख का गांजा बरामद
Next: जमीन बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.