Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड: 1 नवम्बर से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड: 1 नवम्बर से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय

RNS INDIA NEWS 14/10/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड कैबिनेट ने प्रदेश में स्कूल खोले जाने को लेकर फैसला ले लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पहले चरण में एक नवम्बर से 10 वीं और 12 वीं के सरकारी व प्राइवेट स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल खोलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग और स्कूल परिसर को सेनेटाइज करना होगा। गौरतलब है कि स्कूल खोलने के फैसले से पहले सरकार ने अभिभावकों और शिक्षकों से रायशुमारी की थी। अभिभावकों व शिक्षकों ने एकराय होकर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने पर सहमति दी थी, जिसके बाद सरकार ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सरकारी व प्राइवेट स्कूल खोलने का फैसला कर दिया है। वहीं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी स्कूल खोलने को लेकर प्रदेशभर में शिक्षकों से बातचीत की थी। उन्होंने शिक्षकों की राय को कैबिनेट में भी रखा था। मंत्री ने अभिभावक व स्कूल संचालकों से की गई बातचीत की रिपोर्ट पर भी अपडेट लिया। अभिभावक छोटी कक्षाओं को खोलने के पक्ष में नहीं हैं। माध्यमिक स्तर पर अभिभावकों का एक बड़ा वर्ग सहमत है। हालांकि उनका कहना है कि स्कूलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों और कक्षा 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाई जाएं। नवीं से 12वीं की माध्यमिक कक्षाओं में भी बोर्ड इम्तहान वाली 10वीं व 12वीं को ही शुरू करने पर ज्यादा जोर दिया गया। बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं को लेकर बैठक में भी सहमति बनी। स्कूलों को सेनेटाइजेशन के लिए कुछ समय देते हुए कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कर्मचारियों को राहत…नहीं होगी एक दिन की वेतन कटौती
Next: शूटर जॉय हुकिल की गोली से नरभक्षी गुलदार ढ़ेर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.