Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सुबह सहमति दिन में उल्लंघन, ग्रामीणों का विरोध जारी
  • बागेश्वर

सुबह सहमति दिन में उल्लंघन, ग्रामीणों का विरोध जारी

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

बागेश्वर। भाटनीकोट के ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों और खनन संचालकों के बीच सुबह समझौता हुआ और आरोप है कि दोपहर बाद समझौते का उल्लंघन हो गया। इसके बाद ग्रामीण एक बार फिर विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तब तक वह सड़क पर खड़िया के कट्टे नहीं उतारने देंगे। मालूम हो कि भाटनीकोट के ग्रामीणों ने सड़क पर खड़िया के कट्टे रखने का विरोध एक सप्ताह से शुरू किया है। ग्रामीण पहले डीएम से मिले। उसके बाद कोतवाली घेरी। गुरुवार को महिला संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा खान संचालकों के बीच समझौता कराया। समझौता हुआ कि खान संचालक छोटे वाहन से खड़िया लाएंगे और सड़क पर उस खड़िया को बड़े वाहनों में डालेंगे। इस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हो गए। ग्रामीण बासु खेतवाल ने फोन पर बताया कि आधे घंटे में ही खड़िया वालों ने समझौते का उल्लंघन कर दिया। दोबारा सड़क पर ही खड़िया के कट्टे रखने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उन पर मुकदमा लगाने की धमकी मिलने लगी। इसके बाद ग्रामीण आए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब खड़िया संचालकों पर कोई भरोसा नहीं है। जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगी वह सड़क पर खड़िया नहीं रखने देंगे। इसके लिए उन्हें जो भी कदम उठाना होगा उठाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
Next: जोशीमठ को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही सरकार: कोठारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.