Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग
  • हरिद्वार

गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

रुड़की।  भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने चीनी मिलों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि चीनी मिल को सीधे-सीधे किसानों के एक कुंतल गन्ने से एक हजार रुपये से ज्यादा की कमाई हो रही है। जबकि इसकी एवज में किसानों को बहुत कम पैसा दिया जा रहा है। नारसन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए संजय चौधरी ने कहा कि किसानों के गन्ने से चीनी मिलें भारी कमाई कर रही है। एक कुंतल गन्ने से मोटा-मोटा एक हजार का माल निकल रहा है। सरकार गन्ना मूल्य बढ़ाने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीनी मिलों के भारी मुनाफे को बंदरबांट कर रही है। सरकार किसानों को पूरी तरह से धोखा दे रही है। अगर फसलों के रेट सही होंगे तो बेरोजगारी भी कम होगी पहले की तरह बहुत बड़ा बेरोजगार वर्ग नौकरी पर जाने की बजाए खेती करनी पसंद करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित नहीं करती तो जल्द ही प्रदेश में आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में किया प्रतिभाग
Next: सैनी सभा ने धूमधाम से मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.