Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नरेन्द्रनगर में वन मंत्री ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
  • टिहरी

नरेन्द्रनगर में वन मंत्री ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एंव वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय महिला ओपन तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को नरेन्द्रनगर में पहली बार तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उत्तरकाशी और नैनीताल की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने दो-दो गोल किए। जिससे मैच बराबरी पर रहा, जिसके बाद पैनल्टी शूट आउट से मैच का फैसला हुआ, जिसमें उत्तरकाशी की टीम विजयी रही। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से महिलाओं को भी फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना हुनर देखने का मौका मिलेगा। कहा कि पहली बार नरेन्द्रनगर में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पहाड़ की बेटियों को भी फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाऐगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ नरपिंदर बने ग्राफिक एरा के नए कुलपति
Next: विधायक चौधरी ने किया नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.