Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 7 दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
  • देहरादून

7 दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड नंबर 36 अमित ग्राम की करीब 6 हजार से अधिक की आबादी बीते दो महीने से पेयजल समस्या से जूझ रही है। समस्या का स्थायी न होने समाधान लोगों में खासा आक्रोश है। शनिवार को पेयजल समस्या को लेकर हुई खुली बैठक में लोगों ने चेताया कि सात दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अमित ग्राम के पार्षद वीरेंद्र रमोला ने पेयजल संबंधी समस्या को लेकर अरबन पैरी योजना जलसंस्थान और स्थानीय लोगों को बैठक के माध्यम से आमने-सामने किया। पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से परेशान लोगों ने अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। आरोप लगाया कि कभी नई पेयजल लाइन बिछाने तो कभी विद्युत आपूर्ति बाधित होने का हवाला देकर हर दूसरे दिन पीने के पानी की सप्लाई ठप कर दी जाती है। गर्मी में तो समस्या थी ही सर्दी में भी पीने का पानी नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। मौके पर मौजूद जलकल अभियंता अरुण विक्रम सिंह रावत ने लोगों को जल्द पेयजल संबंधी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि वार्ड में नई पेयजल लाइन बिछाने के दौरान पुरानी पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही है। अब नई लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोगों ने एफआईयू कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष सिन्हा को समस्या के समाधान को सात दिन की मोहलत दी। निर्धारित समय में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर अफसरों को बंधक बनाने, तालाबंदी आदि की चेतावनी दी। मौके पर कैप्टन चतर सिंह बिष्ट, विनोद सेमवाल, चंडी प्रसाद, अवतार नेगी, वीरेंद्र नेगी, पीएस कंडारी, शीशपाल नेगी, पुरुषोत्तम बडोनी, अनिता बडोनी, सीमा नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच-पांच हजार के दो इनामी गिरफ्तार
Next: बीजेपी विधायक ने पुलिस अधिकारियों को दी खुली धमकी- ‘सुधर जाओ नहीं तो थाना फूंक दूंगा’

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.