Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीर्थपुरोहित बोले, बिना उचित मुआवजे के नहीं छोड़ेंगे घर
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित बोले, बिना उचित मुआवजे के नहीं छोड़ेंगे घर

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लॉन के फेज दो में बदरीनाथ मंदिर के आसपास आवासों को हटाने को लेकर देवप्रयाग तीर्थपुरोहितों व चमोली प्रशासन में कोई सहमति नहीं बन पायी है। तीर्थपुरोहितों के अनुसार उचित मुआवजे व धाम में ही भूमि भवन दिये जाने की शर्त पूरी हुए बिना वह अपने आवासों को नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ धाम मास्टर प्लॉन के फेज दो में श्री बदरीनाथ मंदिर के आसपास 75 मीटर क्षेत्र में खुला परिसर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस क्षेत्र में देवप्रयाग तीर्थ पुरोहितों के पैतृक आवास स्थित हैं। प्रशासन की ओर से भवन खाली करने को लेकर यहां करीब 40 तीर्थ पुरोहित परिवारों को नोटिस जारी किये गए हैं। मंदिर से सटे तीर्थ पुरोहित परिवारों को नोटिस मिलने के बाद वह एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी से मिलने पहुंचे। मास्टर प्लॉन के तहत यहां करीब 6 नाली भूमि मे स्थित पंडित परिवारों के आवासों को मुख्य तौर हटाया जाना है। प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधि डॉ. गिरधर पंडित, संपत पंडित, आशीष पंडित, सूर्यकांत, विनोद पंडित के अनुसार उन्होंने एसडीएम के सम्मुख लिखित में शर्तें रखी। जिनमें बदरीनाथ मंदिर को केंद्र मानते सर्किल रेट तय किये जाने, तय मुआवजा पांच गुना तक बढ़ाने, भूमि के बदले भूमि व भवन धाम में ही दिये जाने, टिहरी बांध की भांति ठोस पुनर्वास नीति बनाये जाने आदि की शर्त शामिल थी। परिवारों के मुताबिक उनके पूर्वजों ने बदरीनाथ मंदिर को घंटाकर्ण मंदिर, भागार आदि के लिए भूमि दान में दी थी। एसडीएम कुमकुम जोशी ने शर्तों को लेकर फरवरी में ऋषिकेश में उच्च अधिकारियों के साथ प्रभावितों की बैठक कराए जाने की बात कही। प्रभावित तीर्थपुरोहितों ने शर्तों के बाबत प्रधानमंत्री, सीएम, पर्यटन सचिव को भी पत्र भेजे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भंडारी को दी भावपूर्ण विदाई
Next: राइंका गोर्ती का एनएसएस शिविर शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.