Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट कार्य करने पर राजभवन के 30 कार्मिकों को सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया उत्कृष्ट कार्य करने पर राजभवन के 30 कार्मिकों को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
15 (32)

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने वीरवार को राजभवन में सुशासन दिवस की श्रृंखला में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजभवन के 30 कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की कार्यशैली और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को निरंतर अच्छा करने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता उस कार्य को किस लगन, निष्ठा, अनुशासन के साथ किया गया है यह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों की कार्य के प्रति श्रद्धा व लगन से वह प्रभावित हैं।
राज्यपाल ने कहा कि ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया गया कोई भी कार्य एक कार्मिक के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि हमेशा आत्मानुशासन से  दिए गए दायित्वों का निर्वहन किया जाए। जो भी कार्य किया जाए उसमें आपको संतुष्टि की भावना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित होने वाले कार्मिक अन्य लोगों के  लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, अनु सचिव जी.डी.नौटियाल, अनुभाग अधिकारी अनूप नेगी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों में आशुलिपिक संगीता दीवान, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता दलीप कुमार, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता विनोद चन्द, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता संजय क्षेत्री, आरक्षी-आई0आर0बी द्वितीय रमेश शर्मा, कैमरामैन ललित मोहन, अभिसूचना लीला टम्टा, पंचकर्म थैरपिस्ट कुसुम नौटियाल, प्रधान चालक बिक्रम सिंह कैन्तुरा, आरक्षी वाहन चालक सुनील कुमार, वाहन चालक गजेन्द्र सिंह पुंडीर, फायर ऑपरेटर पशुपति क्षेत्री, हेड माली बृजराज यादव, हेड माली प्रताप सिंह राणा, अनुसेवक रामप्रकाश नौटियाल, सफाई नायक मुकेश कुमार, सफाई नायक मोहन कुमार, अनुसेवक गोविंद सिंह, कुक गुलाब सिंह पंवार, वेयरर सत्येशवर पैन्यूली, अनुसेवक आदित्य, धोबी सुदेश कुमार कन्नोजिया, कुक राजपाल सिंह, अनुसेवक  देवेन्द्र सिंह, वेयरर विवेक कुमार, अनुसेवक मनोज पुरोहित, अनुसेविका सुश्री सोनी देवी, खिदमतगार दिलमणी गौड़, सहायक वेयरर प्रेमलाल, मसालची रणजीत सिंह पंवार शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन धोखाधड़ी के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई
Next: राशिफल 30 दिसम्बर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.