Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में समस्याओं के निराकरण की मांग की
  • टिहरी

जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में समस्याओं के निराकरण की मांग की

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक की त्रैमासिक बीडीसी बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों समक्ष रखा और उनके निराकरण की मांग की। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में रोस्टर के मुताबिक बैठक कर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ब्लॉक प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में जल निगम और जल संस्थान के कार्यों पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान हवेली अरविंद सकलानी ने कहा कि पांच माह पूर्व सकलाना पट्टी में आई आपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पांच माह बाद भी पेयजल लाइन का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। क्षेपंस सुरेश चौहान ने स्यालसी में पेयजल निगम द्वारा करवाये जा रहे पंपिंग योजना के कार्य का मामला उठाया। जिपंस सनवीर बेलवाल ने सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना से दसज्यूला पट्टी के गांव को जोड़ने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। ग्राम प्रधान रीना बंगारी ने खाद्यन्न वितरण प्रणाली के तहत ग्रामीणों के राशन कार्ड में कई यूनिट के छूटने का मामला उठाया। जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कर मामले के निराकरण की बात कई। लघु सिंचाई और सिंचाई विभाग के मामले में ग्राम प्रधान मेड मस्तराम नौटियाल ने अगलाड़ नदी पर तटबंध बनाये जाने का मामला बैठक में उठाया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने केम्पटी में लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर की जर्जर स्थिति के साथ क्षेत्र की सभी सिंचाई की खस्ताहाल नहरों का मामला बैठक में रखा। बैठक में अन्य सदस्यों ने की सरकार की जन कल्याणकारी योजना का ग्रामीणों को लाभ नहीं का मामला भी उठाया। इसके साथ सदस्यों ने वन, विद्युत, लोनिवि, शिक्षा स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सहकारिता सहित अन्य विभागों के जनता से जुड़े मामले संबधिंत विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखे। सीडीओ मनीष कुमार ने अधिकारियों से सदस्यों द्वारा बैठक में उठाये गये सभी मामलों के निराकरण करने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाशा भट्ट ने सदस्य से कोल्ड स्टोर, सिंचाई टैक, सुरक्षा दिवार, घेरवाड़ आदि का प्रस्ताव शासन को भेजकर योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। सीएमओ संजय जैन ने कोविड की चौथी लहर के दृष्टिगत सभी लोग से मास्क पहनकर कोविड गाइड लाइन का पालन करने को कहा। मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख सरदार सिंह कंडारी, समीर सिंह, जिपंस अभिलाष कुमार, कविता रोछैला, विनोद रावत, सुमन भारती,वीरेन्द्र कठैत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी झील में चल रहा वाटर स्पोर्ट्स कप दिखावा : विक्रम सिंह नेगी
Next: मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दिया तहसील मुख्यालय में धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.