Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गौशाला जा रही महिला पर झपटा गुलदार
  • अल्मोड़ा

गौशाला जा रही महिला पर झपटा गुलदार

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-29 at 10.26.35 AM

अल्मोड़ा/चौखुटिया। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। वन्यजीवों खासकर तेंदुओं का आतंक बढ़ा है। कुमाऊं मंडल में मैदानी क्षेत्र से लेकर सभी जगह तेंदुओं ने बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक को अपना शिकार बनाया है। तेंदुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि वन विभाग को इस खूंखार जानवर से बचने के लिए लोगों को उपाय बताने पड़ रहे हैं। विभाग तेंदुओं से बचने के लिए बड़ी-बड़ी एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। वहीं एक खबर चौखुटिया से सामने आ रही है जहां खीड़ा में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। वह करीब पांच मिनट तक तेंदुए से मुकाबला करती रही। इस ट्यूशन के लिए जा रहे बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया है। उसे 25 टांके लगे हैं। खीड़ा बाजार से सिर्फ 100 फीट की दूरी पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे प्रेमा देवी (35) पत्नी भवान सिंह गोशाला जा रही थीं। अचानक घात लगाकर बैठा तेंदुए उन पर झपट पड़ा। प्रेमा ने साहस का परिचय दिया और करीब पांच मिनट तक तेंदुए का मुकाबला किया। प्रेमा देवी ने बताया कि इस दौरान वह तेंदुए से खुद को अलग करने के साथ ही शोर भी मचाती रहीं। इसी बीच ट्यूशन को जा रहे स्कूली बच्चे भी वहां पहुंच गए। बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सीएचसी चौखुटिया के डॉ. बृजेश उप्रेती ने बताया कि महिला के पैर, जांघ, मुंह सहित विभिन्न हिस्सों में 25 टांके लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर घाव गहरे हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, रानीखेत अस्पताल के ईएमओ डॉ. नरेंद्र ने बताया कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की हुई घोषणा
Next: घने कोहरे के चलते भयानक हादसा, 200 से ज्यादा वाहन आपस में टकराए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.