Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: युवाओं में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उद्यमिता एवं उसके विकास से संबंधित 3 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: युवाओं में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उद्यमिता एवं उसके विकास से संबंधित 3 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-27 at 8.53.41 PM

अल्मोड़ा। युवाओं में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित कृषि उद्यमिता एवं उसके विकास से संबंधित 3 माह का प्रशिक्षण अल्मोड़ा नगर में प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका आयोजन नेहरू युवा केंद्र और बाबा एग्रोटेक अल्मोड़ा के द्वारा कराया जा रहा है। पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, जड़ी-बूटियों का उत्पादन एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे कई अन्य स्वरोजगार संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण युवाओं के साथ साझा किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने बताया की उनके विभाग द्वारा युवाओं एवं महिलाओं के पलायन संबधित समस्याओं को देखते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और युवाओं के अंदर कृषि संबंधी स्वरोजगार की जागरूकता फैलाने के लिए एवं उनको तकनीकी सहायता देने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। अगले 3 माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का सफल उद्घाटन आज नगर पालिका भवन में कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

इस उपलक्ष्य पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए मशरूम के उत्पादन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का सुझाव दिया।
डीआरडीओ के रिटायर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर पी एस नेगी ने मशरूम उत्पादन की संभावनाओं और उसकी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पहाड़ में मशरूम उत्पादन के लिए समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में तकनीकी सहायता बाबा एग्रोटेक के संस्थापक कमल पांडे एवं नमिता टम्टा द्वारा दी जाएगी।
इस अवसर पर सोच संस्था के संस्थापक आशीष पंत एवं राहुल जोशी ने मासिक धर्म विषय पर किए जा रहे कार्यों के विषय में जागरूक किया और साथ ही प्रशिक्षण में प्रतिभागीता बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सोच संस्था एजुकेशन पार्टनर के तौर पर कार्य करेगी।
मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने ऐसे प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नेहा पंत, श्वेता सिंह, मानसी, चंद्रा, तनुजा आर्य, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार को शव लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त
Next: युवक से तमंचा और कारतूस बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.