Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पांच अफसरों को मिला उत्कृष्ट जिलाधिकारी सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड

पांच अफसरों को मिला उत्कृष्ट जिलाधिकारी सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
25 (11)

????????????????????????????????????

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चारधाम यात्रा के सफल प्रबंधन सहित विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश के पांच जिलाधिकारियों को उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत किया।
राजभवन में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुशासन में जिला प्रशासन की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को कोविड लॉकडाउन के बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा के सुचारु प्रबंधन के लिए, नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगारपरक योजनाओं, पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को बेडू के उत्पादों, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पर्यटन को बढ़ावा देने एवं चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को चारधाम यात्रा के सफल प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किया गया।

जिला प्रशासन योजनाओं को लागू करने की अहम सीढ़ी
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सबसे अहम सीढ़ी है। पुरस्कृत होने वाले जिलाधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सजग होकर एवं ईमानदारी के साथ दूर करने में अहम भूमिका निभाई। राज्यपाल ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य समावेशी और सर्वांगीण विकास तय करना है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हमेशा यही मानना था कि समग्र प्रयासों से सुशासन प्राप्त किया जा सकता है। टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप शासन प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष, भावनात्मक जुड़ाव की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में कई चुनौतियां हैं, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इनका सामना करते हुए हम निश्चित ही विश्व गुरु के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि जिलाधिकारियों को अलग से पुरस्कृत करने की पूर्व में कोई व्यवस्था नहीं थी। राज्यपाल ने जिलाधिकारियों के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद हुआ चयन
सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 के लिए जिलों से आवेदन मांगे गए थे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के सामने जिलाधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कार के लिए जिलाधिकारियों का चयन किया गया। राज्यपाल ने इससे पहले राजभवन की अर्द्धवार्षिक पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का विमोचन किया। पत्रिका का संपादन उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय एवं सह संपादन संजू प्रसाद ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में सचिव एसएन पांडे, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, उप निदेशक, सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

इन उपलब्धियों की वजह से किया पुरस्कृत
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड लॉकडाउन के बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा का सुचारु प्रबंधन किया। घाटों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान की वजह से हरिद्वार को गंगा टाउन में सर्वश्रेष्ठ स्थान के लिए राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया था।

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने सामूहिक जनभागिता के साथ नए प्रयोग करते हुए कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की, बताया गया कि सेब उत्पादन को लेकर उनके प्रयास एवं पर्यटन के क्षेत्र में रोजगारपरक योजनाओं को जिले में लागू करने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान पूर्व में जब पिथौरागढ़ जिले में तैनात थे, तब उनके बेडू के उत्पादों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के साथ किए गए प्रयासों की प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में सराहना की थी।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पर्यटन को बढ़ावा देने, दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं वर्तमान में भव्य केदारपुरी के पुनर्निर्माण को सही गति से संचालित करने के लिए सराहा जा रहा है।

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब की यात्रा का सफल प्रबंधन किया। बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों को समय पर व सुचारु रूप से पूरा करवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की आहट…अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम
Next: दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन वितरण को कैबिनेट से मिली मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.