Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना की आहट…अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कोरोना की आहट…अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
Corona new

देहरादून। कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के बाद प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम का दावा किया जा रहा है। अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को परखा जाएगा।
वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत है। रोजाना औसतन दो से तीन संक्रमित मामले ही सामने आ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है, लेकिन चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
एहतियात के तौर पर सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को परखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।

राज्य के पास इंतजाम
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य में कुल 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इसके अलावा 9743 ऑक्सीजन कॅन्सेनट्रेटर समेत 86 स्थानों पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हैं। सरकारी अस्पतालों में 762 आईसीयू बेड, 8189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 1032 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

सरकारी लैबों की प्रतिदिन 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
प्रदेश के चार राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा समेत अन्य अस्पतालों में स्थापित 12 पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता है। इस समय प्रतिदिन औसतन 600 से 700 सैंपलों की जांच हो रही है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
– डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुझोली गांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती धूम-धाम से मनाई
Next: पांच अफसरों को मिला उत्कृष्ट जिलाधिकारी सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.