Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की कोरोना जांच शुरू, स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के साथ आज बैठक
  • राष्ट्रीय

सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की कोरोना जांच शुरू, स्वास्थ्य मंत्री की राज्यों के साथ आज बैठक

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। चीन में कोरोना के नए वेरियेंट बीएफ 7 का प्रसार रोकने के लिए भारत सरकार अलर्ट पर हैं। सरकार द्वारा भारत के सभी एयरपोर्ट्स पर विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में सभी एयऱपोर्ट पर जांच के आदेश दिए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 को लेकर पर बैठक करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 3 बजे बैठक शुरू करेंगे। मांडविया ने कहा कि हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। चीन और भारत के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि वायरस का कोई अज्ञात स्वरूप भारत में प्रवेश न करे और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक हाई लेवल मीटिंग में महामारी के फिर जोर पकडऩे के खतरों की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री ने कोविड टेस्टिंग और जीनोम सिच्ेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से भी मास्क लगाने की अपील की है।
उधर, नेजल वैक्सीन कोवैक्स को भी उपयोग में लाने की मंजूरी दे दी गई है। यह वैक्सीन नाक में स्प्रे के जरिए दी जाती है।
राज्य स्तर पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई शुरू
कोरोना वायरस के खिलाफ राज्यों ने भी कमर कस लिए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक करने का आदेश दिया है, वहीं आगरा में ताजमहल समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की नई लहर आने की आशंका को लेकर सारी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर दिन 1 लाख लोगों की कोराना जांच का इंतजाम किया गया है और पर्याप्त संख्या में बेड खाली पड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कृषि अवसंरचनात्मक कोष की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न
Next: अल्मोड़ा: चरस तस्करी के आरोपी को 10 साल की सजा और एक लाख अर्थदंड

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.