Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धोनी की तस्वीर लगाकर 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर ठग
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

धोनी की तस्वीर लगाकर 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 शातिर ठग

RNS INDIA NEWS 20/12/2022
ms dhoni

पटना (आरएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर का इस्तेमाल कर पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कुछ लोगों ने ऋण देने के नाम पर धोनी फाइनेंस नाम की एक फर्जी कंपनी खोली और देशभर में करोड़ों रूपए की ठगी कर ली। इस कंपनी के लोगो पर क्रिकेटर धोनी की तस्वीर लगा रखी थी।
पुलिस के मुताबिक, ये प्रोसेसिंग के नाम पर 50 हजार रुपए तक लेते थे। इनके पास कई लोगों के नाम, पता और फोन नंबर था, जिन्हें फोन कर आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था। पटना के पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि कंकड़बाग दक्षिणी गोलंबर के समीप स्थित गली से पहले दो ठग, गौतम कुमार (नालंदा) और भरत कुमार ( नालंदा) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर खेमनीचक स्थित जालसाजों के दफ्तर पहुंच गयी जहां से तीन और पकड़े गये। उनमें आकाश कुमार सिन्हा (नालंदा), राजीव रंजन (बरबिगहा, शेखपुरा) और आकाश कुमार (मालसलामी, पटना) शामिल हैं।
आकाश सिन्हा और आकाश कुमार पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुके हैं। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह गैंग पर्सनल लोन, होम लोन, व्यवसायिक लोन, इंश्योरेंस और जीएसटी के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था। ये दो कमरों का फ्लैट लेकर दफ्तर खोल रखा था। पुलिस ठगों के पास से 1.45 लाख नकद रुपये, लैपटॉप, महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर, रजिस्टर, 10 मोबाइल फोन, बाइक और 30 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा में शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने वालों की खैर नहीं, होगी 10 साल की जेल
Next: हाईकोर्ट ने दुष्कर्म, हत्या मामले में मुआवजा देने में देरी पर तृणमूल सरकार की खिंचाई की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.