Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ठगी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
  • टिहरी

ठगी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। मुनिकीरेती पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे वांछित ठगी के आरोपी इंदनिल भट्टाचार्य पुत्र रणजीत भट्टाचार्य निवासी पांडव नगर पूर्वी दिल्ली को नोयडा के सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया है। पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि डीपीजी के निर्देश पर वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसएसपी नवनीत सिंह की गठित पुलिस टीम ने नोयडा से दो माह से फरार चल रहे ठगी के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में वादी दिनेश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी वीरभद्र देहरादून ने तहरीर दी कि आरोपी इंदनिल बीते सितंबर माह में उनके होटल रूद्रम में एक माह तक ठहरा, एटीएम से पैसे निकालने के बाद गायब हो गया। उनका लगभग 59 हजार का बिल भी नहीं दिया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया। पहले भी आरोपी कई होटल वालों को इसी तरह से चूना लगा चुका था। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके लिए एसएसपी ने टीम गठित की और टीम ने आरोपी को नोयडा से पकड़ा है। आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रितेश शाह, एसएसआई राजेश विष्ट, एसआई आशीष शर्मा, कांस्टेबल आशीष गुड़ियाल व अरविंद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: विधानसभा सत्र में भू-कानून हेतु विधेयक नहीं आने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.