Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छात्रावास में छात्राओं को पहनाई जूतों की माला! मचा भारी बवाल
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

छात्रावास में छात्राओं को पहनाई जूतों की माला! मचा भारी बवाल

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

बैतूल (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आदिवासी कन्या आश्रम में बालिकाओं पर चार सौ रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए जूतों की माला पहनाकर और मुंह में कालिख पोतकर छात्रावास परिसर में घुमाने का मामला सामने आया है। बाद में परिजनों के विरोध पर छात्रावास अधीक्षक ने माफी मांगी। मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा है और जांच के लिए समिति बनाई गई है।
यह समाज को शर्मसार करने वाला मामला दामजीपुरा में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास का है। यहां की छात्रावास अधीक्षक ने छात्राओं पर चार सौ रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर पहले उन्हें जूते की माला पहनाकर पूरे छात्रावास परिसर में घुमाया और उसके बाद छात्राओं के बाल खोलकर, पाऊडर, कालिख, लिपिस्टिक गलत तरीके से लगाकर भूत बनाकर नचाया भी।
छात्रावास में बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की बात सामने आने पर कोरकू समाज संगठन और बालिका के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और जब कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस से पूरे मामले की शिकायत की तो उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की घटना हुई है तो वह संबंधित कर्मचारी को तुरंत निलंबित करेंगे। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इधर, कोरकू समाज संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
आदिवासी कन्या आश्रम दामजीपुरा (भीमपुर) की अधीक्षिका के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु दल गठित किया गया है। जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने एवं जांच प्रभावित न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुनीता उईके अधीक्षिका व प्राथमिक शिक्षक आदिवासी कन्या आश्रम दामजीपुरा को अधीक्षिका के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फंदे से लटका मिला बाघ का शव, शिकार की आशंका
Next: राजस्थान के मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, बीजेपी ने माँगा इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.