Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • शादियों में दिखना है आकर्षक तो जरूर पहनें ये 5 नॉन-ब्राइडल लहंगे
  • रहन-सहन

शादियों में दिखना है आकर्षक तो जरूर पहनें ये 5 नॉन-ब्राइडल लहंगे

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
05phot06

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर लड़कियां सुंदर, यूनिक और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। आजकल बाजार में बहुत से लहंगे मौजूद हैं, जिसकी वजह से लड़कियां लहंगा खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं। लेकिन अब आपको इसकी फिक्र करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको शादी में पिक्चर-परफेक्ट दिखने के लिए नॉन-ब्राइडल लहंगे बताएंगे, तो चलिए पांच नॉन-ब्राइडल लहंगों के बारे में जानते हैं।

पेप्लम लहंगा
पेप्लम लहंगा आज के समय में काफी चलन में है। यह बेहद आरामदायक और स्टाइलिश होता है और सभी प्रकार की लड़कियों के ऊपर अच्छा लगता है। इस लहंगे को पहनते समय आपको अपने पेट को दुपट्टे से कवर नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कमर को कवर करने के लिए मैचिंग पेप्लम फुल ब्लाउज होता है। आप चाहें तो हाई नेक वाले पेप्लम ब्लाउज भी चुन सकती हैं, जो बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगता है।

जैकेट स्टाइल लहंगा
दिसंबर के महीने में रात के समय ठंड बढ़ जाती है। ऐसे समय पर शादियों में जैकेट स्टाइल लहंगा पहनना एक बेहतरीन विकल्प है। जैकेट स्टाइल लहंगा आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। यह लहंगा पाकिस्तान और पंजाब के पारंपरिक लच्छा लहंगे से प्रेरित है। इस लहंगे में आप नूडल स्ट्रैप, बस्टियर या बोट नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज के ऊपर एम्बेलिश्ड जैकेट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन जरूर पहनें।

रफल्ड या लेयर्ड लहंगा
रफल्ड या लेयर्ड लहंगा काफी फैशन में हैं। लड़कियों को ये लहंगे बेहद पसंद आते हैं क्योंकि इस लहंगे में काफी घेर होती है। इस आउटफिट को खरीदते समय डार्क रंग के टाई-डाई या फीचर प्रिंट में जॉर्जेट का रफल्ड या लेयर्ड लहंगा चुनें। जॉर्जेट लहंगा पहनने में आप बहुत आरामदायक महसूस करेंगी। इसे ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, ऑर्गेना या सिल्क से बने टेपर्ड फुल-स्लीव प्लीटेड ब्लाउज के साथ पेयर करें। यह लुक बेहद खूबसूरत लगता है।

कुर्ती स्टाइल लहंगा
आजकल कुर्ती स्टाइल लहंगे बहुत चलन में हैं और यह काफी आरामदायक और झंझट मुक्त लुक देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप छोटे प्रोग्राम में इन लहंगे की कुर्तियों को अलग से जींस, पलाजो या लेगिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ कढ़ाई वाले दुपट्टे बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये आउटफिट आपके ओवरऑल लुक को इंडो-वेस्टर्न लुक भी देता है, जो आपको भीड़ से अलग बनाता है।

एसिमेट्रिक लहंगा
एसिमेट्रिक लहंगे में दो जोड़ होते हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी दिखते हैं। इस लहंगे को खरीदते समय आप हल्के रंगों का चयन करें। इसके अलावा अगर आप इस लहंगे के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं तो इसे कढ़ाई वाले कोल्ड-शोल्डर, हॉल्टरनेक या स्ट्रैप-स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ चांदबाली इयररिंग्स और मांग टीका पहनें। यह आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 दिसम्बर
Next: अल्मोड़ा: बुजुर्ग को शिकार बनाने वाला दैना गांव का नरभक्षी बना शिकारी की गोली का निशाना

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.